फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पुलिस की अनदेखी से गरुड़ बाजार में लगा जाम, जाम में दर्जनों वाहन फंसे

पुलिस की अनदेखी से गरुड़ बाजार में लगा जाम, जाम में दर्जनों वाहन फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की अनदेखी से गरुड़ बाजार में  लगा जाम, जाम में दर्जनों वाहन फंसे

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना बैजनाथ पुलिस की अनदेखी से गरुड़ बाजार की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। सोमवार को गरुड़ बाजार में गरुड़-कौसानी मोटर मार्ग पर आधा घंटे तक जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।


गरुड़ बाजार में सोमवार को करीब ढाई बजे उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पास अचानक जाम लग गया। ग्रामीण बैंक के पास एक स्कूल के एक दर्जन से अधिक वाहनों खड़ा होना और बाजार में ट्रकों से सामान अनलोड होना इसका मुख्य कारण रहा। जाम लगने से ग्रामीण बैंक से राजकीय इंटर कालेज बीच वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस को यातायात सुचारु करने में आधा घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जाम से परेशान व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से गरुड़ बाजार की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। एसपी बागेश्वर लोकेश्वर सिंह थानाध्यक्ष बैजनाथ और यातायात प्रभारी बैजनाथ से गरुड़ बाजार की यातायात व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed