{"_id":"5b67352f4f1c1b6e118b794d","slug":"81533490479-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदादेवी रामलीला कमेटी में दस से शुरू होगी तालीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदादेवी रामलीला कमेटी में दस से शुरू होगी तालीम
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नंदादेवी रामलीला कमेटी की यहां त्रिपुरा सुंदरी में हुई बैठक में रामलीला की तालीम 10 अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी रामलीला मंचन को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। संजय साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी बनाने को लेकर कोई विचार नहीं हुआ और वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा ही रामलीला मंचन करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने रामलीला से जुड़े कलाकारों, प्रशिक्षिकों से तालीम में मौजूद रहने को कहा गया। बैठक का संचालन कुलदीप मेर ने किया। इस अवसर पर धनंजय साह, चिरंजीलाल, अनिल तिवारी, हरीश बिष्ट, शैलेंद्र पांडे, विजय सनवाल समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन