फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पांच दिन से पानी की किल्लत से से जूझ रहा नगर

पांच दिन से पानी की किल्लत से से जूझ रहा नगर

Thu, 03 May 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से पानी की किल्लत से से जूझ रहा नगर
अल्मोड़ा। पिछले पांच दिन से नगर में पेयजल किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। कभी कोसी में बाढ़ के कारण पंप काम नहीं कर पा रहे तो कभी बिजली नहीं होने से सप्लाई बाधित हो रही है। बुधवार रात विद्युत आपूर्ति ठप होने से बृहस्पतिवार को नगर के अधिकांश हिस्से में पानी की आपूर्ति ठप रही। पेयजल किल्लत से नगरवासी खासे परेशान रहे।
विज्ञापन


बीते रविवार को बारिश के कारण कोसी नदी में बाढ़ आ गई थी। जिससे नगर के कई हिस्सों में दो दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को पानी आया तो वह पीने योग्य नहीं था। अब बृहस्पतिवार को फिर नगर के अधिकांश हिस्से में पानी वितरण नहीं हो सका। बुधवार शाम तूफान के कारण नगर के बड़े हिस्से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जिससे इन जगहों पर पंपिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पातालदेवी, कसारदेवी, पपरसली, हीराढुंगरी, एडम्स क्षेत्र, नियाजगंज, नरसिंहबाड़ी, रानीधारा, एनटीडी और बाजार के कई इलाकों में पानी नहीं आने से लोग हलकान रहे। पानी के लिए लोगों को नौलों, धारों की ओर जाना पड़ा। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि रात भर बिजली नहीं होने से नगर के बड़े हिस्से में पानी की आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर पंपिंग शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed