{"_id":"5ac50e724f1c1bf4618b5673","slug":"81522863730-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा संगठन तैयार: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा संगठन तैयार: भट्ट
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ajay bhatt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा संगठन नगर निकाय चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और हर जिले में चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए तीन-तीन लोगों की टीम भी भेजी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार 1141 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है जिससे लंबे समय से डॉक्टर विहीन चल रहे ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में डॉक्टर उपलब्ध हो चुके हैं।
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सरकार पर नगर निकाय चुनावों को पीछे धकेलने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन सरकार ने समय पर चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए अब चुनाव आयोग को फैसला लेना है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने हाइकोर्ट में कोई बात कही है तो इससे यह लगता है कि चुनाव आयोग और सरकार के बीच संवादहीनता के कारण ऐसी स्थिति आई हो।
भट्ट ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के बारे में उन्होंने भी अपने स्तर से सरकार से वार्ता की है और मुख्यमंत्री ने इस बारे में उचित कदम उठाने की बात कही है। सरकार ने शुल्क भी कम कर दिया है।