{"_id":"5ac1164b4f1c1bce618b4cbe","slug":"81522603595-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग ने तीन करोड़ वसूला, 130 कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग ने तीन करोड़ वसूला, 130 कनेक्शन काटे
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बकाएदारों से वसूली में जुटे बिजली विभाग के पास 31 मार्च तक तीन करोड़ का बकाया आ गया है। टारगेट चार करोड़ 75 लाख का है। इस दौरान चले वसूली अभियान में विभाग ने बिजली के 130 कनेक्शन भी काट दिए हैं।
मार्च में अल्मोड़ा खंड में बिजली विभाग को चार करोड़ 75 लाख का टारगेट दिया गया था। विभाग ने टारगेट पूरा करने के लिए ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना में दस टीमें गठित कर अधिकारियों और कर्मचारियों को वसूली करने और बकाया नहीं देने वालों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे।
बीते शनिवार शाम तक विभाग के पास बकाएदारों का तीन करोड़ आ गया है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पांगती ने बताया कि वसूली अभियान अभी जारी है और जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 130 लोगों के विद्युत कनेक्शन भी काटे गए हैं।
विज्ञापन
दोबारा कनेक्शन लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं से दो सौ और व्यवसायिक उपभोक्ताओं से चार सौ रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा, तभी उनके यहां बजिली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।