{"_id":"5a33fed04f1c1b6a118b8025","slug":"81513357008-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल ड्राप की समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल ड्राप की समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने आरोप लगाया है कि भारत दूरसंचार निगम की लापरवाही के कारण पिछले 15 दिनों से कॉल ड्राप की समस्या बनी हुई है। जिस कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरसंचार की सेवाएं बाधित होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा भी दूरसंचार कंपनियों को कॉल ड्राप की समस्या रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉल ड्राप को लेकर ट्राई के कड़े नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनी पर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने और काल ड्राप पर ग्राहक को हर्जाना दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी। साथ ही दूरसंचार विभाग के खिलाफ न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी दी। ब्यूरो