{"_id":"5a2190574f1c1b60678bebf9","slug":"81512149079-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के उप निर्वाचन की तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के उप निर्वाचन की तिथियां घोषित
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के उप निर्वाचन के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ईवा आशीष ने बताया कि निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि चार और पांच दिसंबर रखी गई है। मतदान 16 दिसंबर को होगा और 18 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। रिक्त पदों के उप निर्वाचन संपन्न कराने के लिए विकास खंडवार निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कि जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के उप निर्वाचन के लिए विकासखंड हवालबाग के 19 ग्राम पंचायत, धौलादेवी के 14, ताकुला के छह, स्याल्दे के दो, लमगड़ा और चौखुटिया के एक-एक, ताड़ीखेत और सल्ट के 19-19, भिकियासैंण के छह ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन संपन्न होना है। उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि चार और पांच दिसंबर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। छह को नाम निर्देशन पत्रों की जांच और सात को नाम वापसी होगी। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन आठ दिसंबर को और मतदान 16 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन की तिथि भी घोषित हो गई है। ताड़ीखेत ब्लॉक के गढ़स्यारी में यह संपन्न होना है। उन्होंने बताया कि उप निर्वाचन के लिए विकास खंडवार निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। बताया कि निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गई है, जो कि मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।