फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   8 KM Road Under Construction Since 20 Years

Almora News: 20 वर्षों से बन रही है आठ किमी सड़क

Thu, 06 Jun 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
8 KM Road Under Construction Since 20 Years
सड़क का निर्माण पूरा न होने पर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। विकासखंड के छह से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए 20 साल बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है। उन्होंने जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

क्षेत्र के फल्द्वाड़ी के पूर्व प्रधान बिपिन चंद्र पंत, बयेला की प्रधान बबीता देवी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में बयेला-नाड़-फल्द्वाडी आठ किमी सड़क को स्वीकृति मिली। वन भूमि के पेच के चलते अगले 12 सालों तक सड़क की फाइल शासन में उलझी रही। 2015 में रिश्कन घाटी संघर्ष समिति के बैनर तले सिमलगांव में 17 दिनों तक चले आंदोलन के बाद विभागीय अधिकारियों ने एक वर्ष के भीतर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। 2019 में चार किमी सड़क के लिए टेंडर किए गए, इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा हो गया। शेष चार किमी सड़क अब तक नहीं बन सकी है, इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कहा कि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन होगा। इस मौके पर बालादत जोशी, नंदी देवी, सरोज पंत, सुनीता देवी, चंदन राम, प्रकाश राम सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed