{"_id":"5e39a69a8ebc3ee58c1ea558","slug":"75-year-old-woman-murdered-in-thath-village-of-moulekhla-almora-news-hld372211130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलेखाल के थात गांव में 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलेखाल के थात गांव में 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या
विज्ञापन
तुलसी देवी का फाइल फोटो
- फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मौलेखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत थात तराड़ के थात गांव में 75 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर में पड़ा था, जबकि दरवाजे में बाहर से कुंडा लगा था। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव रानीखेत भेज दिया है।
थात गांव निवासी तुलसी देवी (75) पत्नी दीवान सिंह का मकान गांव की आबादी क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित है। वह बकरी पालन कर जीवन यापन करती थी। तुलसी देवी का पुत्र गंगा सिंह रामनगर में होटल में काम करता है और उसका परिवार रामनगर में ही रहता है।
बहू राधा देवी ने तुलसी देवी से रविवार की सुबह तो फोन पर बात की, लेकिन रात आठ बजे फोन मिलाया तो फोन नहीं मिला। सोमवार की सुबह भी बात नहीं हुई तो राधा देवी ने पड़ोसी भागा देवी को फोन किया और तुलसी देवी के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
भागा देवी ने बताया कि तुलसी रात से कहीं नहीं दिखाई दी और दरवाजे पर भी बाहर से कुंडा लगा है। इसके बाद भागा देवी ने कुबेर सिंह समेत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण सोमवार सुबह से ही तुलसी देवी की तलाश करते रहे, लेकिन अंधेरा होने तक तुलसी का कहीं सुराग नहीं लगा। क्षेत्र में तेंदुए का भी आतंक है। लोगों ने समझा कि कहीं तुलसी देवी को तेंदुए ने तो शिकार नहीं बना लिया।
मंगलवार सुबह से ग्रामीण पुन: तुलसी देवी की तलाश में जुट गए। सुबह आठ बजे तुलसी देवी मकान के पीछे के कमरे के दरवाजे में बाहर से लगा कुंडा खोलकर देखा तो तुलसी देवी कमरे के भीतर जमीन पर मुंह के बल गिरी मिली। उसके चारों ओर खून फैला हुआ था। कमरे के भीतर एक डंडा पड़ा था और गेहूं पीसने वाले चाक का पत्थर जमीन पर गिरा था।
लोगों ने घटना की सूचना पटवारी कोे दी। करीब 12 बजे देवायल के राजस्व उप निरीक्षक अमित भंडारी और पंकज बिष्ट मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मृतका का पुत्र गंगा सिंह भी घर पहुंच गया। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजस्व उप निरीक्षक भंडारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। इधर मृतका के पुत्र गंगा सिंह ने मां की हत्या का आरोप लगाते हुए हत्यारों का पता लगाने की मांग राजस्व पुलिस से की है।