फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सरकारी विद्यालयों में संचालित होंगी ई-लर्निंग क्लास

सरकारी विद्यालयों में संचालित होंगी ई-लर्निंग क्लास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों में संचालित होंगी ई-लर्निंग क्लास
अल्मोड़ा। जिले के सरकारी इंटर कॉलेजों में शिक्षा विभाग ने ई-लर्निंग कक्षाओं संचालित करने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में जून से जिले के 12 विद्यालयों में ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी, ताकि शिक्षक विहीन विद्यालयों में विद्यार्थियों को विषयों का बेहतर शिक्षण मिल सके।
विज्ञापन


जिले के कई इंटर कॉलेजों में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान समेत महत्वपूर्ण शिक्षकों के पद खाली हैं। इस कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए शिक्षा विभाग ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल के निर्देशन में शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जून से ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए इंटरनेट से पाठ्यक्रम डाउनलोड किया जा रहा है। महत्वपूर्ण विषयों के पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर 40 मिनट का पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसकी सीडी और पैन ड्राइव तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पाठ्यक्रम को विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके बाद बच्चों से फीडबैक भी लिया जाएगा। विद्यार्थियों की राय के अनुसार जरूरत के मुताबिक पाठ्यक्रम में सुधार भी किया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में 12 विद्यालयों में ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी। द्वितीय चरण के लिए जिले में 90 विद्यालय चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed