फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पालिका गठन के छह माह बाद भी चिलियानौला में नहीं बने सार्वजनिक शौचालय

पालिका गठन के छह माह बाद भी चिलियानौला में नहीं बने सार्वजनिक शौचालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
पालिका गठन के छह माह बाद भी चिलियानौला में नहीं बने सार्वजनिक शौचालय
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका के गठन को छह माह पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक लोगों को यहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। प्राकृतिक सौंदर्य के धनी इस क्षेत्र में पर्यटकों की भरमार रहती है। इसके बावजूद यहां आज तक सार्वजनिक शौचालय नहीं बन पाया है। जिसके चलते बाहर से आने वाले लोगों को शौच आदि के लिए खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खास तौर पर महिलाओं को।
विज्ञापन


बता दें कि चिलियानौला कस्बा पूर्व में बधांण ग्राम पंचायत का हिस्सा था, जिसके चलते यहां न तो कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था थी और न ही अन्य सुविधाएं। इसको देखते लोग लंबे समय से चिलियानौला को नगर पालिका बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। पिछले साल नवंबर में यहां नवगठित नगरपालिका के चुनाव हुए और पालिका विधिवत अस्तित्व में आ गई। पालिका गठन के छह माह पूरे हो चुके हैं, लेकिन लोगों को खास सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सबसे बड़ी समस्या यहां सार्वजनिक शौचालय की है, जिसे पालिका आज तक नहीं बना सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed