फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शहर और गांवों में दूर नहीं हो पा रहा पेयजल संकट

शहर और गांवों में दूर नहीं हो पा रहा पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर और गांवों में दूर नहीं हो पा रहा पेयजल संकट
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट दूर नहीं हो पा रहा है। वहीं नगर के मोहल्लों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने में विभाग असफल साबित हो रहा है। इस कारण लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर में मुख्य बाजार समेत मालरोड और आसपास के मोहल्लों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई लोग प्राकृतिक जल स्रोतों नौलों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में अधिकांश पेयजल योजनाएं ग्राम पंचायतों के अधीन हैं। देखरेख के अभाव और जल स्रोतों का स्तर गिरने से पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


हवालबाग विकासखंड की ग्राम पंचायत बल्टा के लिए ग्राम पंचायत की योजना है, लेकिन जल स्रोत में गिरावट आने से लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं शैल, सल्ला, चितई, डीनापानी इलाकों में भी पेयजल संकट व्याप्त है। विभाग की अवर अभियंता तनुजा ने बताया कि शुक्रवार को शैल, सल्ला, बल्टा, चितई, डीनापानी में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed