फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ...तो अब किराये की बाइक से घूमें पर्यटक स्थल

...तो अब किराये की बाइक से घूमें पर्यटक स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
...तो अब किराये की बाइक से घूमें पर्यटक स्थल
अल्मोड़ा। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ समय पहले जिला प्रशासन और संभागीय परिवहन विभाग ने नगर में टैक्सी मोटर साइकिल संचालन शुरू करने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार पर्यटकों को गोवा की तर्ज पर बाइक किराए पर दिए जाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग ने इसके लिए वाहन स्वामियों से आवेदन भी मांगे, लेकिन आवेदक सामने नहीं आ सके, लेकिन इस बीच निर्वाचन ड्यूटी का अधिकतर कार्य पूरा होने के बाद एक बार फिर योजना शुरू करने की कवायद हो चुकी है।
विज्ञापन


नगर समेत जिले या फिर अन्य पर्यटन स्थलों में स्थानीय और बाहर से आने वाले पर्यटकों को सैर कराने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने प्रशासन के साथ बैठक कर बाइक किराये पर देने की योजना बनाई थी। योजना के तहत पर्यटन स्थलों तक घूमने के लिए निर्धारित शुल्क पर बाइक किराये पर देने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग ने जिनके पास पांच से अधिक संख्या में बाइक हों और गैरेज हो उनसे आवेदन मांगे थे। लेकिन काफी समय बाद भी आवेदन के लिए लोग सामने नहीं आने से योजना परवान नहीं चढ़ सकी। इस बीच आचार संहिता लगने और नामांकन से मतदान तक अधिकारियों, कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण भी विभागीय काम नहीं हो पाए, लेकिन अब मतदान होने और कर्मचारियों की ड्यूटी खत्म होने के बाद एक बार फिर योजना शुरू करने पर कार्रवाई होने लगी है।


दो लोगों ने बाइक किराये पर देने के लिए आवेदन भी कर दिया है। संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार जोशी ने बताया कि बाइक के लिए अभी तक केवल दो लोगों ने रुचि दिखाई है। उनको आवेदन प्रक्रिया बता दी गई है। फार्म भरकर देंगे तो परमिशन दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed