{"_id":"5bccc614bdec226954313cf2","slug":"71540146708-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ भिना कसिकै जांनू द्वारहाटा हिट साली कौतिक...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ भिना कसिकै जांनू द्वारहाटा हिट साली कौतिक...
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिला (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय मानिला के संस्थापक रहे अधिवक्ता गुसाईं सिंह चौहान का जन्म दिन रामलीला मंच मानिला में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर विविध रंग बिखेरे।
मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक और अधिवक्ता गुसाईं सिंह चौहान ने महाविद्यालय की स्थापना में किए गए संघर्ष की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का स्थान सर्वोपरि है। छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाए रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से क्षेत्र के विकास में आगे आने का आह्वान किया।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि मानिला में महाविद्यालय की स्थापना, मानिला-बरकिंडा पेयजल योजना बनाने में चौहान का अहम योगदान रहा है। लोक गायक ईश्वर प्रसाद ने गोरखे चेली भागुली होसिया बाना तिले धारो बोला..., ओ भिना कसिकै जानू द्वारहाटा हिट साली कौतिक जांनू द्वारहाटा... कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर हिमालयन पब्लिक स्कूल, जीआईसी मानिला के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम पेेश किए।
विज्ञापन
संचालन खीम सिंह बंगारी ने किया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष गोकुल आर्या, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र घुघत्याल, दीपक नौटियाल, दिनेश रावत, वीरेंद्र रावत, सुरेश मेहता, उर्वादत्त लखचौरा, रमेश लखचौरा, राकेश बिष्ट, महेंद्र रावत, प्रकाश चौहान, हरीश चौहान, गोपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।