{"_id":"5b995ff7867a55787b0271d4","slug":"71536778231-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं भूतकाल से वर्तमान तक का इतिहास है: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं भूतकाल से वर्तमान तक का इतिहास है: चौहान
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा के सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि संस्कृत मात्र एक भाषा नहीं बल्कि भारत के भूतकाल से वर्तमान तक का इतिहास है।
उन्होंने कहा कि संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी है। इसलिए संस्कृत को आम बोलचाल में शामिल किया जाना चाहिए। इस कार्य में शिक्षक और छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने कहा कि संस्कृत का सभी भाषाओं में आदिकाल से ही उच्च स्थान रहा है, लेकिन यह आमजन के व्यवहार में स्थान नहीं बना पाई है। पहले दिन जूनियर वर्ग की संस्कृत नाटक, समूह गान, वाद-विवाद, आशुभाषण, श्लोक उच्चारण, समूह नृत्य प्रतियोगिताएं हुई। परिणाम गुरुवार को समापन के अवसर पर घोषित किए जाएंगे।
अध्यक्षता एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सीमा जोशी ने और संचालन जिला संयोजक हेम जोशी ने किया। इस मौके पर हवालबाग खंड संयोजक मोती प्रसाद साहू, भैसियाछाना संयोजक जनार्दन तिवारी, लमगड़ा संयोजक तारा दत्त पांडे, डा. दीपा गुप्ता, डीसी पंत, डा. कैलाश, पीसी तिवारी, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष नेगी, डॉ. निर्मल कुमार पंत, नितेश कांडपाल, शिव सिंह गैड़ा, दिनेश रावत, पंचम मेवाड़ी, डॉ. सतीश भट्ट, रमेश जोशी, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, उपाध्यक्ष कुलदीप जोशी, नारायण दत्त भट्ट, धीरेंद्र कुमार जोशी, सुरेश पोखरिया आदि मौजूद थे।