{"_id":"5b537ebe4f1c1b0c718b5582","slug":"71532198590-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की देखरेख में नगर के दस नौलों में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की देखरेख में नगर के दस नौलों में चला सफाई अभियान
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन ने नगर के नौलों का अस्तित्व बचाने और इन्हें संरक्षित करने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका और जल संस्थान की संयुक्त टीम द्वारा इस दौरान नगर के दस नौलों में सफाई और क्लोरिनेशन किया गया। इन सभी नौलों से पानी के सैंपल भी लिए गए हैं। निरीक्षण को पहुंचे प्रभारी जिलाधिकारी ने इस दौरान नगर पालिका द्वारा नालियों की सफाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र सफाई करने के निर्देश दिए।
शनिवार को प्रथम चरण में नगर बद्रेश्वर, राज नौला, मेहर नौला, कपीना धारा, कर्नाटक खोला, खत्याड़ी, भनारी, सुनारी, चंपा नौला और लक्ष्मेश्वर नौले की सफाई की गई। इन नौलों का सैंपल भी लिया गया। निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि बरसात के दिनों में नौलों की सफाई बेहद जरूरी है। दूषित पानी पीने से जल जनित बीमारियां होती हैं। उन्होंने बताया कि जिन नौलों का पानी साफ नहीं है वहां ट्रीटमेंट का कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में नगर के अन्य नौलों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण करने राजपुरा पहुंचे प्रभारी जिलाधिकारी ने इस दौरान नालियों में गंदगी देखी तो अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा फैलाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने नगर पालिका को कूड़ा उठाने का काम सुबह जल्दी करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम विवेक रॉय, अवधेश कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर मनीष बिष्ट, जल संस्थान के अधिकारी केएस खाती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित, नगर पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, लोनिवि के बीसी पंत, एसडी पांडे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. दीपांकर डेनियल, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मंजुल मेहता समेत कई अधिकारी और पालिका कर्मचारी मौजूद थेे।