फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बीडीसी बैठक में कई समस्याओं को लेकर सदस्यों का हंगामा

बीडीसी बैठक में कई समस्याओं को लेकर सदस्यों का हंगामा

Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में कई समस्याओं को लेकर सदस्यों का हंगामा
अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत हवालबाग की बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि समस्याएं छायी रही। सदस्यों ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं वहीं स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। सड़कों की हालत काफी खराब है। जीर्ण शीर्ण पेयजल लाइनों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। कृषि विभाग द्वारा हवालबाग ब्लॉक में खर्च किए गए बजट को लेकर सदस्यों ने काफी हंगामा किया। बैठक में मौजूद विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने इस मामले में सीडीओ को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत हवालबाग की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि से जुड़ी समस्याएं उठायी। पंचायत सदस्यों ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। इस कारण दूरस्थ क्षेत्र में रोगियों को समुचित उपचार नहीं मिल पाता है। स्कूलों की स्थिति भी काफी खराब है। विद्यालयों में शिक्षकों के कई बार खाली चल रहे हैं। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन खाली पदों को भरा नहीं जा रहा है। सड़कों की स्थिति भी काफी खराब है। डामर उखड़ने से सड़कों में कई गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कई गांवों में पेयजल की समस्या बनी है। पुरानी पेयजल योजनाओं के स्थान पर नई पेयजल लाइन बनाई जाए ताकि पेयजल किल्लत दूर हो सके। प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश कनवाल ने आरोप लगाया कि शासन से कृषि विभाग को 90 लाख रुपये की राशि दी लेकिन इस बजट का हवालबाग ब्लॉक में सदुपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने हवालबाग में खर्च की गई राशि में अनियमितता का आरोप लगाया। सदस्य मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे। विधानसभा उपाध्यक्ष, विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने सीडीओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी की अध्यक्षता में बीडीओ पंकज कांडपाल ने संचालन किया। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख महेश चंद्र, नवीन बिष्ट, विनोद कनवाल, मदन बिष्ट, संजय बिष्ट, शेर सिंह, गोपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन


कृषि विभाग में बजट के दुरुपयोग का आरोप, विधानसभा उपाध्यक्ष ने जांच कराने के दिए निर्देश
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि से जुड़ी समस्याएं भी छायी रही
क्षेत्र पंचायत हवालबाग की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed