फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आज नंद लाल संग खेलूंगी होली....

आज नंद लाल संग खेलूंगी होली....

Fri, 23 Feb 2018 11:07 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
आज नंद लाल संग खेलूंगी होली....
नंदादेवी में महिला होली में नृत्य करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से शुक्रवार को नंदादेवी मंदिर के गीता भवन में तीन दिवसीय होलीकोत्सव का शुभारंभ हो गया। एसएसपी पी रेणुका देवी ने होलिकोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान होली गायकों ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित होली गायन किया।
विज्ञापन

होलिकोत्सव का शुभारंभ दिल्ली से पहुंची उड़ीसी नृत्यांगना पुष्पांजलि जोशी ने गणेश वंदना के साथ किया। इस मौके पर पहले चरण में महिला होली गायक मीनाक्षी पाठक ने ना टूटे निबुड़े की डार.. बेदर्दी ओ बालमा और प्रसिद्ध होली गायिका लता पांडे ने आज नंद लाल संग खेलूंगी होली गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा संगीता जोशी ने हां खेलत है गिरधारी होली गायन किया। दूसरे चरण में गायक अमरनाथ भट्ट, अनिल सनवाल,नवीन बिष्ट, निर्मल पंत, हेम पांडे आदि ने होली गायन किया। इससे पूर्व एसएसपी पी रेणुका देवी ने सबको होली की बधाई देते हुए होली महोत्सव का शुभारंभ किया। महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, विनीता शेखर लखचौरा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, अरुण पंत, जीसी जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, सभासद अशोक पांडे, हेम पांडे, निर्मल पंत, अमर नाथ भट्ट, दिनकर पांडे, नवीन बिष्ट, ललित कुमार, दीप चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र, संगीता जोशी, गोपा नयाल, नवीन पाठक, प्रकाश पांडे, रोबिन भंडारी, चिरंजीवी वर्मा, धन सिंह मेहरा, घनानंद जोशी, कैलाश साह, दिनकर पांडे, अमरनाथ वर्मा, चंद्रशेखर सिराड़ी, पंकज वर्मा, गोपा नयाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed