फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रामनगर-मौलेखाल सड़क में जाम लगाया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

रामनगर-मौलेखाल सड़क में जाम लगाया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Wed, 21 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रामनगर-मौलेखाल सड़क में जाम लगाया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। खंड शिक्षाधिकारी सल्ट द्वारा कथित तैर पर की जा रहीं अनियमितताओं की जांच करने समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को रामनगर-मौलेखाल मोटर मार्ग में जाम लगा दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। दस दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर मरचूला में चक्काजाम कर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत के नेतृत्व में समर्थकों और ग्रामीणों ने रामनगर-मौलेखाल मोटर पर जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीईओ द्वारा की गई अनियमितताओं की जांच की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए विद्यालय से आठ किमी की परिधि में रहने का नियम है जबकि इसकी धज्जियां उड़ाकर शिक्षक कई किमी दूर से आना-जाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत पोलों से तार झूल रहे हैं। पूर्व में झूलते विद्युत तारों की चपेट में आने से मरचूला में दो और भवाली में एक की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी विद्युत विभाग बेखबर है। अभी भी कई स्थानों पर विद्युत तार झूल रहे हैं। कई स्थानों और गांवों में विद्युत पोल जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। विद्युत विभाग को इस संबंध में लगातार सूचना देने के बाद भी जर्जर बन चुके विद्युत पोलों को बदला नहीं गया है। इससे दुर्घटना होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सल्ट ब्लॉक के कई गांवों पानी संकट से जूझ रहे हैं। पानी की अनियमित आपूर्ति होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पानी तीन-चार दिन में मिल रहा है। उन्होंने पानी की नियमित आपूर्ति करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि दस दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मरचूला में चक्काजाम कर अनिश्चितकालीन आदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जाम लगाने वालों में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, सुजीत चौधरी, गिरधर सिंह राणा, चंदन राम, चंदन मनराल, संतोष कुमार, संदीप कुमार, सुरेश चंद्र, बची सिंह, हिम्मत सिंह, विशन राम, पान सिंह कड़ाकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed