फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिले में 2533 अभ्यर्थियों ने दी यूटीईटी परीक्षा

जिले में 2533 अभ्यर्थियों ने दी यूटीईटी परीक्षा

Fri, 15 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
जिले में 2533 अभ्यर्थियों ने दी यूटीईटी परीक्षा
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। जिले में 2533 अभ्यर्थियों ने यूटीईटी परीक्षा दी। प्राथमिक वर्ग के लिए सुबह 10 से 12.30 तथा जूनियर वर्ग के लिए दो बजे से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

यूटीईटी प्रथम परीक्षा जीआईसी अल्मोड़ा में हुई। जीआईसी में कुल 170 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 150 ने परीक्षा दी जबकि 20 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रानीखेत के एक मात्र केंद्र में पंजीकृत 168 अभ्यर्थियों में से 149 ने परीक्षा दी जबकि 19 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यूटीईटी द्वितीय अल्मोड़ा तथा रानीखेत के नौ केंद्रों में हुई। नौ केंद्रों में कुल 2373 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 2234 ने परीक्षा दी जबकि 139 अनुपस्थित रहे। यूटीईटी द्वितीय के लिए अल्मोड़ा में जीजीआईसी, जीआईसी, रैमजे इंटर कालेज, एडम्स गल्र्स इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज तथा रानीखेत में मिशन इंटर कालेज रानीखेत, नेशनल इंटर कालेज रानीखेत, जीजीआईसी रानीखेत को केंद्र बनाया गया था। अल्मोड़ा के नोडल अधिकारी एचबी चंद्र तथा रानीखेत के नोडल अधिकारी राय साहब यादव ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। इधर उप जिला मजिस्ट्रेट विवेक राय ने जीआईसी, आर्य कन्या, जीजीआईसी अल्मोड़ा तथा तहसीलदार ने रैमजे इंटर कालेज, एडम्स गल्र्स इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed