फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   70 year old village elder died in kholta due to bull attack

बैल के हमले से खोल्टा में 70 वर्षीय ग्रामीण बुजुर्ग की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
70 year old village elder died in kholta due to bull attack
बैल के हमले में मृतक दिगंबर तिवारी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के कुलसीबी के खोल्टा निवासी दिगंबर दत्त तिवारी (70) पुत्र स्व. ख्याली राम की बैल के हमले से मृत्यु हो गई। बीच बचाव में उनके पुत्र हेम चंद्र तिवारी का पैर फैक्चर हो गया है जबकि वहीं पर खड़े दो बच्चों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई । ग्रामीणों ने बताया कि दिगंबर दत्त तिवारी अपने दो पौत्रों के साथ दुकान को जा रहे थे। उसी दौरान एक ग्रामीण द्वारा तीन सालों से छोड़े गए बैल ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दिगंबर दत्त तिवारी बुरी तरह घायल हो गए जबकि बीचबचाव करने गए उनके पुत्र हेम चंद्र तिवारी को काफी चोट आई और उनका फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रानीखेत से हल्द्वानी जाते वक्त घायल दिगंबर दत्त तिवारी ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जानवरों को लावारिस छोड़ने वाले पशुपालकों को कई बार सचेत किया गया, लेकिन उन्होंने नहीं सुनीं। ग्रामीण बुजुर्ग की असमय मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। इधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह ने घटना पर दुख जताया है और ग्रामीणों से पालतू गोवंशीय जानवरों को लावारिस नहीं छोड़ने की अपील की है। प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि लावारिस बैल को क्षेत्र से बाहर करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed