फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   677 People in Almora Gets Booster Dose

अल्मोड़ा में 677 को लगी बूस्टर डोज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
677 People in Almora Gets Booster Dose
अल्मोड़ा जिला संग्रहालय में कोरोना बूस्टर डोज लगवाते डॉक्टर आरएस साही - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले भर में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. आरसी पंत के मुताबिक सोमवार कोजिले में 677 लोगों को बूस्टर डोज लगी। बूस्टर डोज लगवाने के लिए जिला अस्पताल में पहुंचे बुजुर्गों ने कहा कि इससे अब उन्हें कोरोना को मात देने में ज्यादा ताकत मिलेगी। इधर, किशोर, किशोरियों को भी टीका लगाने का अभियान जारी है।
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते कम मरीज पहुंचे अस्पताल
अल्मोड़ा। सोमवार को खराब मौसम के चलते कम लोग ही जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे। दरअसल, बारिश और कड़ाके की ठंड की वजह से लोग घरों में ही कैद रहे। इधर, जिला अस्पताल में इन दिनों बिजली की वजह से भी लोगों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभी ठंड बढ़ी है। लोगों को अपना ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा मास्क और दो गज दूरी का पालन करना होगा। तभी हम कोरोना की तीसरी संभावित लहर से लड़ सकते हैं। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं, लोगों को अब जागरूकता दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कुसुमलता, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा
रानीखेत और ताड़ीखेत में 87 लोगों को लगी बूस्टर डोज
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना टीकाकरण के महाअभियान का यहां शुभारंभ हुआ। 60 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग और फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाई गई। राजकीय अस्पताल रानीखेत में डाक्टरों, आशा हैल्थ वर्कर्स, नर्सों, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन सहित कुल 32 फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाई गई। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के 12 लोग भी शामिल हैं। टीकाकरण इंचार्ज डॉ. वीके गड़कोटी के नेतृत्व में फार्मासिस्ट एनपी आर्या और गिरधर बिष्ट ने सभी को बूस्टर डोज लगाई। डॉ. गड़कोटी ने कहा कि वैक्सीन की दूसरी डोज और बूस्टर डोज के बीच में कम से कम नौ महीने का अंतर होना चाहिए। किसी को भी कोई दिक्कत नहीं आई। उधर, पीएचसी ताड़ीखेत में 35 स्वास्थ्य कर्मियों और 20 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई गई। यहां सबसे पहले डॉ. भरत और आशा कमला जोशी ने डोज लगाई। फार्मासिस्ट पार्वती शाह ने टीकाकरण किया। संवाद

बागेश्वर में 681 को लगी प्रीकॉशन डोज
बागेश्वर। बागेश्वर में सोमवार से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों, फ्रंट लाइनर सरकारी कर्मचारियों को कोविड टीके की प्रीकॉशन डोज लगनी प्रारंभ हो गई है। पहले दिन 681 लोगों को विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में प्रीकॉशन डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किशोरों को टीका लगाने का काम जिले में तेजी से किया जा रहा है। जिले में 12200 किशोरों को टीका लगाया जाना है। 87 प्रतिशत किशोरों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed