फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा में आखिरकार शुरू हो गया बंदरों का बधियाकरण

अल्मोड़ा में आखिरकार शुरू हो गया बंदरों का बधियाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में आखिरकार शुरू हो गया बंदरों का बधियाकरण
अल्मोड़ा। नगर में बढ़ती जा रही बंदरों की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए बधियाकरण का काम आखिरकार शुरू हो ही गया। शनिवार को एनटीडी स्थित बधियाकरण केंद्र में सात बंदरों का बधियाकरण किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि बंदरों की बढ़ती जा रही समस्या से आम लोगों को निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चंद्रा ने बताया कि बंदरों का बधियाकरण शुरू कर दिया गया है। इससे पहले वन विभाग द्वारा बंदरों को पकड़ने का काम किया गया। बधियाकरण अभियान में अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. करन गुप्ता, डॉ. कमल दुर्गापाल, डॉ. कनिका पांडे, डॉ. गर्ब्याल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इधर जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान निरंतर चलता रहेगा। मालूम हो बंदर और कुत्तों से नगरवासी काफी परेशान हो गए हैं। हर रोज पांच से दस लोग जिला अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे थे। अब बंदर पकड़ने का अभियान शुरू होने और उनका बधियाकरण करने के बाद कुछ हद तक बंदरों का आतंक कम हो सकेगा। हालांकि अभी कुत्तों को पकड़ने और उनके बधियाकरण का काम शुरू नहीं हुआ है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही कुत्तों को पकड़ने का अभियान भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed