{"_id":"5ca0f8d1bdec22146a72d772","slug":"61554053329-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में सम्मानित हुए योग विभागाध्यक्ष डा. भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में सम्मानित हुए योग विभागाध्यक्ष डा. भट्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मध्य प्रदेश के बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में योग द्वारा राष्ट्र निर्माण विषय पर हुई राष्ट्रीय कार्यशाला में कुमाऊं विश्वविद्यालय के योग शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट को योग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए 51 हजार रुपये पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. भट्ट ने सेमीनार में ‘योग: आत्म उन्नति से राष्ट्र उन्नति’ विषय पर व्याख्यान दिया। जिसे कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागियों सहित आयोजकों ने सराहा। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की दर्शन विभाग की पूर्व डीन और विभागाध्यक्ष प्रो. छाया राव ने डॉ. भट्ट को 51 हजार रुपये पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यशाला में बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेएस राव ,योग विभाग की अध्यक्ष प्रो. साधना दौनेरिया ,प्रो. डीसी गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।