फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अब फर्नीचर में बैठकर परीक्षा देंगे छात्र-छात्राएं

अब फर्नीचर में बैठकर परीक्षा देंगे छात्र-छात्राएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
अब फर्नीचर में बैठकर परीक्षा देंगे छात्र-छात्राएं
अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज क्वैरला में जमीन में बैठकर बोर्ड परीक्षाएं देने के संबंध में अमर उजाला के तीन मार्च के अंक में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से तत्काल फर्नीचर की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने वहां फर्नीचर की व्यवस्था कर दी है। छात्र-छात्राएं शुक्रवार की परीक्षा फर्नीचर में बैठकर देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि फर्नीचर के अभाव में सल्ट विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज क्वैरला मेें उत्तराखंड शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों को जमीन में बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही थी। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद क्षेत्र में काफी ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद परीक्षाथियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड में जमीन में बैठकर परीक्षा देने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका हो रही थी। इस बारे में अमर उजाला के तीन मार्च के अंक में फोटो सहित प्रमुखता से खबर छपी थी। इस खबर का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सीईओ को परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के लिए तत्काल फर्नीचर भेजने के आदेश कर दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी ने आसपास के विद्यालयों से फर्नीचर की व्यवस्था कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में नया फर्नीचर खरीदने के लिए पैसा भी मंजूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed