{"_id":"5b9c007f867a557f551a1389","slug":"61536950399-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग में दौलाघट और बालक वर्ग में रैंगल संकुल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग में दौलाघट और बालक वर्ग में रैंगल संकुल विजेता
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक की कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में दौलाघट संकुल और बालक वर्ग में रैंगल संकुल विजेता रहा।
राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा मैदान में हुई अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल संकुल नगर और रेैंगल संकुल के मध्य खेला गया। जिसमें रैंगल संकुल ने नगर क्षेत्र को 22-12 अंक से पराजित किया। बालिका वर्ग में फाइनल मैच में संकुल दौलाघट ने हवालबाग को 24-8 अंक से हराया। निर्णायक पंकज मेर, धन सिंह धौनी, जगदीश गोस्वामी, राजमहंत, शिवराज बनकोटी, सुरेश वर्मा, पंकज टम्टा, तुषार वर्मा, कमला बिष्ट, नीरू पांडे, नंदा भाकुनी, बेबी जैड़ा, ज्योति भारती, राजेंद्र कनवाल, शोभन कनवाल थे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाठक और समन्वयक विद्या कर्नाटक ने किया। समापन अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला खेल समन्वयक नवीन लाल वर्मा, नरेंद्र बनकोटी, ब्लाक खेल समन्वयक सुनील बिष्ट आदि उपस्थित थे।