फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा मेडिकल कालेज की प्रगति से एमसीआई संतुष्ट नहीं

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज की प्रगति से एमसीआई संतुष्ट नहीं

Fri, 14 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज की प्रगति से एमसीआई संतुष्ट नहीं

विज्ञापन


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज की प्रगति से एमसीआई संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। इससे मेडिकल कालेज की मान्यता एक साल और लटकने की आशंका है।

सूत्रों के मुताबिक एमसीआई सोमवार से नए मेडिकल कालेजों का निरीक्षण शुरू करेगी। अगर एमसीआई की टीम तुरंत अल्मोड़ा पहुंच गई तो अधूरी तैयारियों के चलते अल्मोड़ा मेडिकल कालेज की मान्यता एक बार फिर लटक सकती है। ऐसे में यहां एमबीबीएस की कक्षाएं 2020 से ही शुरू हो पाएंगी। शुक्रवार को ही मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. रामगोपाल नौटियाल ने दिल्ली स्थित एमसीआई के मुख्यालय में प्रगति रिपोर्ट सौंपी। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट से एमसीआई संतुष्ट नहीं है। बता दें कि 2012 से निर्माणाधीन अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के भवनों का निर्माण अभी अधूरा है। साथ ही निर्माण कार्यों के चलते अस्पताल (बेस अस्पताल) भी अस्त व्यस्त है। फैकल्टी की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हुई है। प्राचार्य डॉ. रामगोपाल नौटियाल खुद यह स्वीकार कर रहे हैं कि एमसीआई की टीम इस महीने निरीक्षण के लिए पहुंच गई तो मान्यता मिलनी संभव नहीं है। अभी तो तैयारियां इस हाल में हैं कि खुद प्राचार्य के बैठने के लिए तक कुर्सी मेज नहीं लगी है। ऐसे में प्राचार्य ने एमसीआई से निरीक्षण के लिए दो माह का समय मांगा है लेकिन एमसीआई दो माह का समय देगी या नहीं यह अभी पक्का नहीं है।

कोट-
शुक्रवार को मेडिकल कालेज की प्रगति रिपोर्ट एमसीआई को सौंप दी गई है फिलहाल निरीक्षण के लिए तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण दो माह का समय देने का आग्रह किया गया है। समय मिला तो जरूरी तैयारियों को दो माह में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. रामगोपाल नौटियाल, प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed