फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   55 people will get loan for self employment

Almora News: 55 लोगों को मिलेगा स्वरोजगार के लिए ऋण

Thu, 11 Jul 2024 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 11 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
55 people will get loan for self employment
कलक्ट्रेट में आवेदकों का साक्षात्कार लेती चयन समिति। सूचना विभाग

विज्ञापन

अल्मोड़ा। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीन दयाल उपाध्याय अतिथि गृह आवास योजना के आवेदकों का कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय चयन समिति ने साक्षात्कार लिया। डीएम विनीत तोमर ने 55 आवेदकों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण देने की अनुमति प्रदान की।


बुधवार को हुए साक्षात्कार में डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी को स्वीकृत आवेदनकर्ताओं के सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस कार्य के लिए ऋण स्वीकृत होगा वही काम शुरू करना होगा। कहा इस योजना से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में जिले में वाहन मद में मिले 15 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। गैर वाहन मद में आवेदन स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के तहत 20 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, आरटीओ डॉ. गुरदेव सिंह समेत अन्य अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed