फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   द्योलीडाना में राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन स्टेडियम के लिए बजट नहीं हुआ मंजूर

द्योलीडाना में राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन स्टेडियम के लिए बजट नहीं हुआ मंजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
द्योलीडाना में राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन स्टेडियम के लिए बजट नहीं हुआ मंजूर

विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार ने पहले राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत होने वाली बैडमिंटन स्पर्धा अल्मोड़ा में करने का एलान किया था। इस स्पर्धा के लिए द्योलीडाना में नए बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। प्रस्तावित खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए तीन एकड़ भूमि का हस्तांतरण हो चुका है। इसके लिए 17.54 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन स्टेडियम के निर्माण के लिए अभी तक पैसा मंजूर नहीं हो पाया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल 2021 में उत्तराखंड में होने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने पूर्व में राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता अल्मोड़ा में कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए निकटवर्ती द्योलीडाना में बैडमिंटन बनाने के लिए करीब तीन एकड़ भूमि पहले ही खेल विभाग को मिल चुकी है। खेल विभाग ने वहां राष्ट्रीय स्तर के छह कोर्ट, दर्शक दीर्घा के साथ ही मुख्य मार्ग से डेढ़ किमी लंबी सड़क बनाने के लिए कुल 17.54 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर भेज दी थी जिसे पिछले साल शासन से मंजूरी भी मिल चुकी है। लेकिन इसे वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। बताया गया है कि इस संबंध में बीते दिनों डीएम नितिन भदौरिया ने भी शासन को पत्र भेजा था। इधर जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा ने बताया कि डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है और इस संबंध में लगातार शासन से पत्राचार चल रहा है। फिलहाल स्टेडियम निर्माण के लिए बजट मंजूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कोट-

प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में लिए गए फैसले के मुताबिक आने वाले समय में भी राष्ट्रीय खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा अल्मोड़ा में ही कराई जानी चाहिए। इससे इस क्षेत्र की बैडमिंटन प्रतिभाओं को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस मनकोटी, उपाध्यक्ष उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed