{"_id":"5ca3982abdec22146f515bd5","slug":"51554225194-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंती तहसील के गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंती तहसील के गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती (अल्मोड़ा)। गर्मी शुरू होते ही तहसील क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट शुरू हो गया है। नया संग्रौली पेयजल योजना में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस योजना से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए दो बूथों में भी पानी आपूर्ति नहीं हो रही है।
ज्वारनेड़ी-बसगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के चलते नया संग्रौली पेयजल योजना की पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण पिछले दो सप्ताह से योजना में पेयजल आपूर्ति ठप है। इस कारण बानतोली, बांजधार, दयाल, थवाफेर, नया संग्रौली, रातीमाटी, बस्टा, खुलकोट समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर नौले और अन्य स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।
नौलों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जा रही है। घंटों इंतजार करने के बाद भी जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए बूथ प्राथमिक स्कूल बांजधार और प्राथमिक विद्यालय नया संग्रौली में भी पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में जल संस्थान को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई है।