{"_id":"5c9131c9bdec2213f22d2125","slug":"51553019337-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी से बचने को डेढ़ दर्जन कार्मिकों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी से बचने को डेढ़ दर्जन कार्मिकों ने किया आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कार्मिक तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। डेढ़ दर्जन से अधिक कार्मिकों ने विभिन्न कारण बताते हुए उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने को लेकर आवेदन किया है। इस संबंध में उन्होंने कार्मिक नोडल अधिकारी को पत्र दिया है।
इनमें से अधिकांश कार्मिकों ने अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चे का स्वास्थ्य खराब होने का कारण लिखा है और चुनाव ड्यूटी से उन्हें मुक्त रखने की गुहार लगाई है। जिनमें करीब एक दर्जनभर कर्मचारी शामिल हैं। वहीं कुछ कर्मचारियों ने स्वयं के अस्वस्थता का हवाला देते हुए चुनाव ड्यूटी करने में असमर्थता जताई है।
इधर नोडल अधिकारी कार्मिक मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि जिन कार्मिकों ने स्वयं के स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया है। ऐसे कार्मिकों की जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम मेडिकल करेगी। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही उस पर फैसला लिया जाएगा।