फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गर्भवती को ऑपरेशन के बहाने रेफर कर दिया और हल्द्वानी में हुई नॉर्मल डिलीवरी

गर्भवती को ऑपरेशन के बहाने रेफर कर दिया और हल्द्वानी में हुई नॉर्मल डिलीवरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती को ऑपरेशन के बहाने रेफर कर दिया और हल्द्वानी में हुई नॉर्मल डिलीवरी

विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को प्रसव के लिए पहुंची दो गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। महिला अस्पताल के डाक्टरों द्वारा बताया गया कि दोनों का सामान्य प्रसव होना संभव नहीं है। दिलचस्प बात यह रही कि इनमें से एक महिला का हल्द्वानी सुशीला तिवारी में का सामान्य प्रसव हो गया।

जानकारी के मुताबिक ताकुला निवासी प्रियंका नयाल पत्नी भगवत सिंह नयाल को प्रसव के लिए बृहस्पतिवार रात महिला अस्पताल लाया गया। सुबह करीब पांच बजे अस्पताल में तैनात डाक्टरों ने महिला को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। प्रसव पीड़िता के साथ पहुंचे तीमारदारों को बताया गया कि महिला का सामान्य प्रसव संभव नहीं है और अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु माथुर के अवकाश में होने के कारण ऑपरेशन से प्रसव संभव नहीं होगा। इसके बाद परिजन प्रियंका नयाल को मजबूरी में हल्द्वानी ले गए। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर प्रियंका का सामान्य प्रसव हुआ। इसको लेकर प्रियंका नयाल के परिजनों में भारी रोष है।
विज्ञापन



उनका कहना है कि महिला अस्पताल में तैनात डाक्टरों ने पीड़िता की सही ढंग से जांच ही नहीं की। उन्होंने इस मामले की जांच करने की मांग की है। यह भी बता दें कि शुक्रवार सुबह महिला अस्पताल पहुंची एक अन्य प्रसव पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही हल्द्वानी ले जाने को कह दिया गया। इधर महिला अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल का कहना है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु माथुर के अवकाश में होने से ऑपरेशन से प्रसव कराने में दिक्कत आ रही है। प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची महिलाओं की जांच में दिक्कत पाए जाने पर हल्द्वानी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 एंबुलेंस भी दे गई दगा
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में तैनात 108 एंबुलेंस एक बार फिर खराब हो गई है। इस कारण हल्द्वानी रेफर की गई गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं हो सकी। बताया गया है कि रेफर किए जाने के बाद गर्भवती प्रियंका के परिजनों ने 108 एंबुलेंस से संपर्क साधा लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इस पर गर्भवती महिला को तीमारदार अन्य वाहन से हल्द्वानी ले गए। दूसरी गर्भवती महिला को भी निजी वाहन से ही हल्द्वानी ले जाया गया। इधर 108 के प्रभारी शैलेंद्र मैठानी ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से 108 सुबह से खराब है। जिसे ठीक होने में दो दिन का वक्त और लगेगा।

कोट-
शुक्रवार को प्रसव के लिए महिला अस्पताल लायी गई गर्भवती महिलाओं को किन परिस्थितियों में रेफर किया गया इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। यह प्रयास किए जाएंगे कि भविष्य में दूर दराज से आने वाली गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक हल्द्वानी नहीं भेजा जाए।
नितिन सिंह भदौरिया जिलाधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed