{"_id":"5c23c871bdec2256fe7bd5f7","slug":"51545848945-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को परिचय पत्र पर सरकारी बसों के किराये में छूट दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को परिचय पत्र पर सरकारी बसों के किराये में छूट दी जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रों ने परिसर के छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र के आधार पर सरकारी बसों के किराये में छूट देने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में आसपास समेत दूरस्थ गांवों से भी विद्यार्थी शिक्षा लेने आते हैं। कई छात्र गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। पहले कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर समेत अन्य कालेजों के परिचय पत्र दिखाने पर सरकारी बसों में विद्यार्थियों का किराया कम कर दिया जाता था लेकिन अब यह छूट नहीं दी जा रही है। उन्होंने परिचय पत्र के आधार पर सरकारी बसों में छात्र-छात्राओं को किराये में छूट देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में आशीष जोशी, मोहित रावत, नीरज बजेठा, नवीन तिवारी, सुमित भंडारी, नीरज बिष्ट, सुधीर कुमार, रोहित बिष्ट, विवेक कुमार आदि शामिल हैं। ब्यूरो