फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   क्विज में प्रथम रहे विद्यार्थियों को 50 हजार का पुरस्कार दिया

क्विज में प्रथम रहे विद्यार्थियों को 50 हजार का पुरस्कार दिया

Thu, 25 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्विज में प्रथम रहे विद्यार्थियों को 50 हजार का पुरस्कार दिया
अल्मोड़ा। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय गंगा क्विज प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिखर होटल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रतियोगिता में सफल रहे श्लोक बिष्ट, वागनी जोशी, वरिजा पांडे को मेडल और 50 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के अभिभावक डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, निधि बिष्ट, कमल जोशी, अंजू जोशी, हेमलता पांडे को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। जिले के लिए यह गौरव की बात है कि राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुर्मांचल एकडमी के छात्र-छात्राओं ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि युवा अपनी आंतरिक प्रतिभा को जानकर और अनुशासित रहकर आगे बढ़ने का लक्ष्य रखें। हाल में ही आयोजित अल्मोड़ा महोत्सव में कुर्मांचल एकडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उन्हें कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला ने सराहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केके पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले स्तर पर सीनियर और जूनियर वर्ग के 94 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें जिला स्तर पर कुर्मांचल एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के मैनेजर मोहित बिष्ट ने जिलाधिकारी को सम्मानित किया। बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, सर्व शिक्षा के समन्वयक विनोद राठौर, स्वजल के मनीष दुमका, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, विनोद भट्ट, विद्यालय के निदेशक मोहित बिष्ट, मीनाक्षी पांडे, मीनाक्षी पाठक, गोपाल पालीवाल, योगेश मौजूद थे। संचालन अरुण मार्क्स ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed