फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भिकियासैंण में पहली बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव

भिकियासैंण में पहली बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव

Mon, 22 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण में पहली बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के पहले चुनावों में भिकियासैंण में अध्यक्ष की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने पूर्व प्रधान और पूर्व बीडीसी सदस्य देव गिरि गोस्वामी की पत्नी अंबुली देवी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। ओबीसी महिला से भाजपा के पास भी खास दावेदार नहीं थे।
विज्ञापन


आखिरकार पार्टी ने हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए देवगिरि गोस्वामी की पत्नी के नाम पर मुहर लगा दी। पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देव गिरि के भाजपा में शामिल होते वक्त ही उनका भाजपा से टिकट पक्का माना जा रहा था। बाद में सीट महिला ओबीसी होने से उनकी पत्नी के नाम पर सहमति हो गई।
विज्ञापन


नाम- अंबुली देवी
पति का नाम- देव गिरि गोस्वामी
निवासी- भिकियासैंण बाजार
आयु- 55 वर्ष
शैक्षिक योग्यता- साक्षर
अनुभव- कुछ समय पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस ने पूर्व बीडीसी सदस्य कमला पर खेला दांव
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सीमित विकल्पों के बीच कांग्रेस ने भिकियासैंण नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व बीडीसी सदस्य कमला देवी को मैदान में उतारने का फैसला किया है। महिला ओबीसी के तौर पर उनके अलावा कोई अन्य खास दावेदार नहीं थे। बीडीसी सदस्य के तौर पर उनके अनुभव को देखते हुए एकमात्र उन्हीं का नाम भेजा गया और पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम- कमला देवी
पति का नाम- हरीश नाथ गोस्वामी
निवासी- धूरा भिकियासैंण
आयु- 37 वर्ष
शैक्षिक योग्यता- इंटरमीडिएट
अनुभव- 1998 से कांग्रेस की सदस्य, 2014 में क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed