{"_id":"5a4bbd534f1c1b0a788b627b","slug":"51514913107-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में आजीवन सहयोग निधि और निकाय चुनावों पर चर्चा की गई। पार्टी ने नगर मंडल को छह लाख पचास हजार रुपये की निधि एकत्र करने का लक्ष्य दिया है।
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर और प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करें। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव निकट हैं, कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। अपने-अपने वार्डों में कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दें। एकजुट होकर आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को प्राप्त करें।
नगर आजीवन सहयोग निधि प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन सिंह महरा ने बताया कि नगर मंडल को 6.50 लाख रुपये निधि एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। यह कार्य 26 जनवरी तक पूरा किया जाना है। जिला उपाध्यक्ष अजीत कार्की ने भी विचार रखे। इस मौके पर आजीवन सहयोग निधि के लिए जिला कोषाध्यक्ष जगदीश चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता भुवन वर्मा ने ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये, नगर मंत्री रमन वर्मा ने पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी और संचालन नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, डा. एसएस पथनी, रणजीत भंडरी, मनोज वर्मा, नरेश वर्मा, अजय वर्मा, जिला महामंत्री रवि रौतेला, वंशीलाल कक्कड़, मीना भैसोड़ा, श्याम पांडे, विद्या बिष्ट, सुनील जोशी, आशुतोष भट्ट, कंचन कुमार, ललित मेहता, राधिका जोशी, संजय अग्रवाल, किरन पंत, लीला बोरा, पूनम पालीवाल, विनीत बिष्ट, ख्याली पांडे, मनोज बिष्ट आदि मौजूद थे।