{"_id":"5a3e95d34f1c1bc20a8b46fe","slug":"51514051027-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री शक्ति पीठ सड़क दुर्घटनाएं रोकने को चलाएगी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री शक्ति पीठ सड़क दुर्घटनाएं रोकने को चलाएगी अभियान
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गायत्री शक्ति पीठ में सड़क सुरक्षा विषय पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि देश में हर रोज पांच मिनट में 20 लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। तय हुआ कि गायत्री शक्ति पीठ सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।
उन्होंने कहा कि शराब और अन्य तरह का नशा कर वाहन चलाने वाले चालकों का चालान किया जाए। चालकों की छह-छह महीने में आंखों की जांच होनी चाहिए। वाहनों की हर माह नियमित चेकिंग की जाए और खराब वाहनों को सड़क पर चलाए जाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि चालक वाहन चलाते वक्त कई बार मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से कई बार दुर्घटना हो जाती है। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब हो जाती है, इस दौरान सफर करने पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
अध्यक्षता करते हुए डा. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि सड़क में चलने पर राहगीरों को मोबाइल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गोष्ठी में भीम सिंह अधिकारी, योगेश जोशी, आरती वर्मा, प्रदीप जोशी, मंजू तिवारी, मंजू जोशी, विरेंद्र लाल वर्मा, डा. मीनाक्षी पांडे आदि मौजूद थे।