फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव छह दिन का होगा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव छह दिन का होगा

Sun, 06 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव छह दिन का होगा
अल्मोड़ा। पिछले सालों की तरह ही इस बार भी नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस बार महोत्सव छह दिन का रखा गया है। जिनमें महिलाओं की प्रतियोगिता के साथ ही मटकी फोड़, बच्चों की फैंसी ड्रेस, झोड़ा गायन, भजन संध्या के साथ ही स्टार नाइट प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा बच्चों की गायन और नृत्य प्रतियोगिता के साथ ही स्कूूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि संस्कृति और सूचना विभाग के सहयोग से महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार 11 अगस्त को सुबह 10.30 बजे कलश यात्रा और सांस्कृतिक जुलूस के साथ होगा। 12 अगस्त को भजन कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही शाम के समय स्टार नाइट कार्यक्रम के तहत देहरादून के कलाकार लियाकत अली का गायन होगा। 13 अगस्त को सर्भी वर्गो में कला प्रतियोगिता, ऐपण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शाम को गोविंद दिगारी और खुशी जोशी की स्टार नाइट होगी। 14 अगस्त को सामान्य ज्ञान और मेहंदी प्रतियोगिता के अलावा शाम को कलाकार पप्पू कार्की और महिपाल मेहता की स्टार नाइट होगी। 15 अगस्त को दिन में महिलाओं की कुर्सी दौड़, रस्साकसी प्रतियोगिता होगी। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शाम को तीन बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी जिसमें 11 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया है। और रात को स्थानीय कलाकारों का डांसिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को समापन के दिन बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, दोपहर को बाजार में श्रीकृष्ण झांकी और शाम को स्टार नाइट कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र राणा की प्रस्तुति होगी। पुरस्कारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम धारानौला रामलीला मैदान में आयोजित किए जाएंगे। तथा बच्चों के आकर्षण के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। वार्ता के दौरान प्रतियोगिता के संयोजक अमरनाथ नेगी, वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, रामलीला कमेटी धारानौला के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी, गीतम भट्ट, रमेश लाल, कमल जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed