{"_id":"5963b7914f1c1b62088b45df","slug":"51499707281-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालम क्षेत्र के लोगों से समिति से जुडने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालम क्षेत्र के लोगों से समिति से जुडने का आह्वान
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सालम समिति की हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। अल्मोड़ा में निवास कर रहे सालम क्षेत्र के लोगों से समिति से जुड़ने का आह्वान किया गया। सभी सदस्यों से सदस्यता शुल्क शीघ्र जमा करने की अपील की।
तय हुआ कि समिति की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष से मिलेगा। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की स्मृति में बनाए गए पुस्तकालय-वाचनालय के लोकार्पण और संचालन पर व्यापक चर्चा की गई। तय किया गया कि पुस्तकालय के लोकार्पण समारोह हेतु शीघ्र पृथक से बैठक कर तिथि निर्धारित की जाएगी।
पुस्तकालय के लिए किताबें दान देने वालों का आभार जताया गया। अन्य साहित्यकारों, लेखकों और संस्थाओं से निशुल्क पुस्तकें समिति को उपलब्ध कराकर सहयोग की अपील की गई। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष भगीरथ पांडे, कोषाध्यक्ष विशन सिंह बोरा, सदस्य लोकमणि भट्ट, रमेश रावत, विनोद कुमार जोशी, ललित जोशी आदि ने विचार रखे। संचालन समिति के सचिव अमरनाथ सिंह रजवार ने किया।