{"_id":"5952355e4f1c1b00398b471e","slug":"51498559838-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ड्रग व्यापार कई गुना बढ़ना गंभीर चिंताजनक: कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध ड्रग व्यापार कई गुना बढ़ना गंभीर चिंताजनक: कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफीम की अवैध खेती की प्राधिकरण को सूचना दे : कुमार
बेस अस्पताल अल्मोड़ा में विधिक साक्षरता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत बेस अस्पताल अल्मोड़ा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में अपर जिला जज ओम कुमार ने अवैध ड्रग्स व्यापार कई गुना बढ़ जाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जहां कही भी अफीम की अवैध खेती की जा रही हो इसकी सूचना प्राधिकरण को दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि मौजूदा नालसा प्रावधानों के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्य विशेष ईकाइयों की स्थापना कर डाटा बेस तैयार करना है। स्कूलों, महाविद्यालयों और आम जनता के बीच जागरूकता लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अवैध व्यापार कर लाई गई महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने यौन शोषण के लिए तस्करी के शिकार लोगों को पुलिस और पैनल अधिवक्तागणों के माध्यम से विधिक सहायता प्रदान कराने के बारे में जानकारी दी।
अस्पताल के सीएमएस डा. एचसी गड़कोटी ने बताया कि कुछ रोगी डाक्टर से उन्हीं मादक दवाओं के लिए आग्रह करते हैं जिन्हें कानून द्वारा बेचने से रोका गया है। ऐसे में ड्र्ग्स के दुष्प्रभाव को बचाने के लिए संवेदनशील होना अति आवश्यक है। यदि मरीज की स्थिति ऐसी है जिसमें उसे काउंसलिंग की आवश्यकता है तो उसे मनोवैज्ञानिकों, मनोचिकित्सकों के माध्यम से काउंसलिंग कराकर नशा मुक्त पुनरुद्धार केंद्रों को भेजा जाना चाहिए ताकि नशे से पीड़ित व्यक्ति समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके। इस मौके पर लोगों को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण किया गया।