फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   51 kg ganja recovered

दो वाहनों में चार युवकों से 51.348 किलो गॉजा बरामद, दो वाहन सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
51 kg ganja recovered
गांजा तस्करी में पकड़े गए अभियुक्त। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने दो वाहनों में चार युवकों से 51.348 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है। गांजे की तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया गया है। अभियुक्त उपराईखाल के गांवों से गांजा खरीदकर स्याल्दे, जैनल मासी रानीखेत होते हुए रामनगर और काशीपुर क्षेत्रों में बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

ऑपरेशन नया सवेरा के तहत शनिवार को चौखुटिया की एंटी ड्रग टास्क फोर्स की टीम ने भूमिया मंदिर तिराहे के पास जैनल की ओर जा रहे वाहन डीएल-4सी-एएफ-5890 फोर्ट फीगो और मारुति कार बिना नंबर प्लेट की चेकिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने चार युवकों गणेश सिंह अधिकारी पुत्र धन सिंह अधिकारी निवासी उदयपुरी बंदोबस्ती रामनगर नैनीताल, मनोज पुत्र हुकुम सिंह निवासी उदयपुरी बंदोबस्ती रामनगर नैनीताल, अंकित कुमार पुत्र महावीर निवासी हल्ला, नगला, बिजनौर, चांदपुर यूपी और धर्मवीर सिंह पुत्र मंगू सिंह निवासी हल्ला,नगला, बिजनौर यूपी के कब्जे से 51.348 किलो गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि भिकियासैंण, मोहान और मरचूला पुलिस सहायता केंद्रों पर पुलिस द्वारा की जा रही लगातार चेकिंग में पकड़े जाने की डर से चारों इस रूट से आए थे। सभी के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। टीम में एसओजी और पुलिस के उप निरीक्षक सुनील धनिक, कांस्टेबल विरेंद्र गोले, भूपेंद्र पाल, मनमोहन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed