{"_id":"5e78ce5c8ebc3e76c77b4948","slug":"51-israeli-citizens-living-in-kasaradevi-leave-for-home-almora-news-hld3781965162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसारदेवी में रह रहे 51 इजराइली नागरिक स्वदेश रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसारदेवी में रह रहे 51 इजराइली नागरिक स्वदेश रवाना
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एक मेडिकल स्टोर में जानकारी लेती एसडीएम सीमा।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण को लेकर भयभीत इजराइली नागरिकों को जिला प्रशासन ने उनके देश भेज दिया है। सोमवार को कसारदेवी पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने होम स्टे के अलावा कसारदेवी इलाके के गांवों में रह रहे इजराइलियों को एकत्र किया और उनके पासपोर्ट आदि की जांच की। इसके बाद टीम ने उनको यहां से इजराइल के लिए रवाना कर दिया है।
एसडीएम सीमा ने बताया कि कसारदेवी में 51 इजरायली अपने देश जाना चाह रहे थे। एंबेसी से संपर्क करने के बाद इन सभी को भेजने के लिए परमिशन मिल चुकी है। सभी को यहां से रवाना कर दिया गया। मालूम हो कसारदेवी इलाके में लंबे समय से काफी संख्या में विदेशी पर्यटक रहते रहे हैं। इनमें इजरायली काफी संख्या में रहते हैं।
इससे पूर्व एसडीएम सीमा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सोमवार को बाजार का निरीक्षण किया और मेडिकल स्टोरों में जाकर सैनिटाइजर और मास्क आदि के मूल्यों और उनकी कमियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी मेडिकल स्वामियों को 200 एमएल का सैनिटाइजर 100 रुपये में देने और मास्क आठ से दस रुपये तक बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से बाजार में अनावश्यक भीड़ न लगाने और जरूरत का सामान लेने के लिए ही बाजार आने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने दवा और किराना की दुकानों में भीड़ होने पर एक मीटर की दूरी बनाए रखने और व्यापारियों से एक-एक कर खाद्य सामग्री वितरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सीओ वीर सिंह, कोतवाल अरुण वर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, एसआई संतोष देवरानी, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।