फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   50 people are laughs Kimda

50 साल से लोगों को लोटपोट कर रहे खीमदा

Fri, 16 Oct 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 16 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

 तहसील के विभिन्न गांव, कस्बों में होने वाली रामलीलाओं में लोगों को पिछले पचास सालों से हंसाते आ रहे खीमदा जोकर अपनी अदाओं से लोगों को हंसाकर लोटपोट कर देते हैं।

विज्ञापन


कहते हैं कि पहले जमाने में लोग खूब हंसते थे, परंतु अब कार्य की अधिकता और तमाम तरह के तनावों के चलते हंसी का ग्राफ गिरता जा रहा है।

बाखली निवासी खीमानंद जोशी (65) उर्फ खीमदा जोकर बताते हैं कि पहले जमाने की रामलीलाओं में संसाधनों का अभाव था कैरोसिन से जलने वाले मैंटिल गैस के उजाले में रामलीला होती थी।
विज्ञापन


मनोरंजन के लिए टीवी आदि कोई साधन नहीं थे। जिसके चलते लोगों में रामलीलाओं को लेकर बड़ा उत्साह रहता था। उस दौर की रामलीलाओं में जोकरिंग का भी बड़ा आनंद था। लोग उनके स्टेज पर पहुंचते ही हंसना शुरू कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परंतु अब अंतरमन की हंसी देखने को नहीं मिलती है। लोग कुछ पलों के लिए हंसते हैं, परंतु बाद में उनके चेहरे पर वही चिंता की लकीरें नजर आती हैं।

आठवीं कक्षा तक पढ़े खीमदा बताते हैं कि वे जीवन भर लोगों को हंसाते रहे, परंतु खुद के लिए कुछ नहीं कर सके। अपने इसी हाल पर उन्होंने लिखा है- नाम  म्यर प्रसिद्ध हैगो, खीमानंद जोकरा, आठ तक पढ़ी छू, अब खामरोई ठोकरा।


खीमदा बताते हैं कि वे पहले से तैयारी करने के बजाए स्टेज पर पहुंचने के बाद दर्शकों की इच्छा और माहौल को देखकर ही कार्यक्रम करते हैं।

बताते हैं कि उस दौर में रीठाचौरा के उदेसिंह, सोनगांव के श्यामसिंह वर्मा और चित्रेश्वर के जोधासिंह आदि भी उनके साथ जोकरिंग करते थे जो अब इस दुनिया में नही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed