{"_id":"58de91674f1c1be03763d915","slug":"5-day-chatrashtami-fair-begins-with-cultural-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय चैत्राष्टमी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय चैत्राष्टमी मेला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
चैत्राष्टमी मेले में प्रग्राम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगनेरी मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय चैत्राष्टमी मेला शुरू हो गया है। पहले दिन मनोज एंड पार्टी के कलाकार छाए रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नौ दुर्गा की पूजा और मनोज एंड पार्टी की प्रस्तुति गणेश वंदना दैणा हो या खोली का गणेशा से हुई। इस दौरान पारै भीड़ैकी बसंती छोरी, हिट मधु अष्टमी कौतिक, हिट मधु चौखुटिया बाजारा और मेरी सुनीता हाय तेरो मिजाजा जैसे गीतों की धूम रही।
विज्ञापन
इससे पहले मेला समिति के अध्यक्ष दयाल मेहरा, संयोजक डा.कुलदीप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख बिशन राम और पुजारी नंदाबल्लभ जोशी ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात दुर्गा की प्रतीक नौ बालिकाओं की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर लोक गायक भवानी राम, देव राम और पदीराम ने झौड़ और भगनौला आदि की प्रस्तुति दी। जिनमें त्वील किलै रूकै गोविंदी चौकुनी फैरों गाड़ी, किले पहनछै जींस कमीजा कहां गै तरी साड़ी गीतों पर खूब तालिायां बजी।
विज्ञापन
इस मौके पर मेला समिति के संयोजक डा. कुलदीप बिष्ट ने अगनेरी मंदिर और मेले की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। मेला समिति अध्यक्ष दयाल मेहरा और ब्लॉक प्रमुख बिशन राम आदि ने संबोधित किया। संचालन सुरेंद्र मनराल ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, कनिष्ठ प्रमुख ललिता बिष्ट, आचार्य भगवती प्रसाद, मेला समिति से जुड़े दरबान सिंह बिष्ट, जीवन नेगी, जसीराम, एलडी मठपाल, दानसिंह रौतांण, हीरासिंह, शारदा देवी, दानसिंह कुमयां, बीरेंद्र बिष्ट, ललित टढिय़ाल, लीला जोशी, हरदा, महादेव बिष्ट, गोविंद मनराल, दिनेश मनराल, विक्रम कैड़ा, गिरधर खत्री, मनोहर तिवारी, भरत कांडपाल, नवीन जोशी, नरेद्र मनराल, महंत नागेश्वर गिरी, केशब गिरी व धरम गिरी सहित तमाम लोग मौजूद थे। शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन