फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   4.66 crore rupees will be used to improve the Patal Bazaar of the era of Chand kings.

Almora News: 4.66 करोड़ से संवरेगा चंद राजाओं के दौर का पटाल बाजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
4.66 crore rupees will be used to improve the Patal Bazaar of the era of Chand kings.
अल्मोड़ा। चंद राजाओं के दौर के ऐतिहासिक पटाल बाजार को संरक्षित करने के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम को लगभग 4.66 करोड़ रुपये की धनराशि मिल गई है। थाना कोतवाली से आर्मी गेट तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र में बाजार उसके प्राचीन स्वरूप में विकसित होगा। बाजार में कोबल स्टोन बिछाए जाएंगे। इससे बाजार को ऐतिहासिक पहचान के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


अल्मोड़ा का पटाल बाजार कुमाऊंनी संस्कृति, पारंपरिक वास्तुकला और स्थानीय हस्तशिल्प का जीवंत प्रतीक है। जिला प्रशासन ने इसे ध्यान में रखते हुए बाजार को उसके प्राचीन स्वरूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इसके लिए 4.66 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दो महीने पहले शासन भेजा था। वर्तमान में प्रस्ताव को शासन से स्वीकृत मिल गई है। अब जल्द ही बाजार का सौंदर्यीकरण शुरू किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के दौरान गुणवत्ता के साथ-साथ विरासत के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बाजार में मौजूद दुकानों के बाहरी स्वरूप को एक समान किया जाएगा। इसके साथ ही बाजार की ऐतिहासिक छवि और अधिक निखारने के लिए बिजली, पेयजल और संचार लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

----------------
पहले चरण में थाना कोतवाली से आर्मी गेट तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र में बाजार में कोबल स्टोन बिछाए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बाजार की सुंदरता के साथ-साथ लोगों की सुविधा भी बढ़ेगी। फर्श पर फिसलन कम होगी जिससे पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बाजार को ऐतिहासिक पहचान के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वर्जन :
आर्मी गेट से थाना कोतवाली तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। चार करोड़ 66 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - प्रकाश खत्री, जिला पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed