फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सरकारों के भरोसे रहने से शिल्पकार समाज का भला नहीं होगा: प्रमोद

सरकारों के भरोसे रहने से शिल्पकार समाज का भला नहीं होगा: प्रमोद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सरकारों के भरोसे रहने से शिल्पकार समाज का भला नहीं होगा: प्रमोद
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बेलक के तोक बागपाली में आयोजित शिल्पकार सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकारों के भरोसे बैठे रहने से शिल्पकार समाज का भला होने वाला नहीं है। जब तक शिल्पकार समाज एकजुट नहीं होगा और अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं रहेगा, तब तक वह सामाजिक, राजनीतिक रूप से शोषित होता रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिल्पकार समाज को वोट बैंक के कलंक से बाहर निकलना होगा। उन्होंने शिल्पकार वर्ग के पिछड़ेपन की मुख्य वजह उनका शिक्षा से दूर रहना बताया। प्रकाश भारती ने जागो दलितों, आंखें खोलो... गीत सुनाकर दलितों की एकता पर बल दिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने शिल्पकार समाज के लोगों से शिक्षित बनने, नशा तथा आडंबरों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता मदन राम ने और संचालन प्रकाश भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अशोक सचान, नंदन प्रसाद, चंदन कुमाऊंनी, बहादुर राम, दीवान राम, दिलीप, जीवन राम, शेर राम ने विचार रखे। सम्मेलन में प्रकाश चंद्र आर्या, नवीन आर्या, जगदीश राम, पप्पू राम, हरीश राम, बहादुर राम, नाथू राम, पूरन राम, राजेंद्र प्रसाद, कल्लू, रेखा देवी, आरती देवी, मुन्नी देवी, खष्टी देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, अनीता देवी, उमादेवी, जानकी देवी, बसंती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed