फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   परंपरागत खेती सीखने को प्रयागराज से मजखाली पहुंचा छात्र छात्राओं का दल

परंपरागत खेती सीखने को प्रयागराज से मजखाली पहुंचा छात्र छात्राओं का दल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
परंपरागत खेती सीखने को प्रयागराज से मजखाली पहुंचा छात्र छात्राओं का दल

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खेती किसानी की परंपरागत तकनीक को सीखने के लिए सैम हिंगिंग बाटम विवि नैनी प्रयागराज के कृषि स्नातक छात्र छात्राओं का दल यहां मजखाली स्थित राज्य जैविक कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र पहुंच गया है। छात्र छात्राओं को परंपरागत तकनीक, जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



इस दौरान छात्र छात्राओं के दल को खेतों का भ्रमण कराकर उत्तराखंड की खेती के बारे में भी अध्ययन कराया जाएगा। राज्य जैविक कृषि प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र मजखाली में समय समय पर बाहरी राज्यों से काश्तकार पहुंचकर खेती किसानी का प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचते हैं। प्रयागराज से पहुंचे 18 सदस्यीय छात्रों के दल की तीन दिनी कार्यशाला यहां शुरू हो गई है। पहले दिन छात्र छात्राओं को केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्र के प्रभारी डॉ. डीएस नेगी सहित तमाम विशेषज्ञों ने प्रदेश की परंपरागत खेती किसानी के बारे में बताया। जैविक खेती के बारे में भी जानकारी दी गई। डॉ. नेगी ने बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पंचगव्य, अमृतपानी, जीवामृत, वैदिक आदि जैविक खादों के बारे में भी बताया जा रहा है। दल को आस पास के गांवों का भी भ्रमण कराया जाएगा। सुमन महान, मनोहर अधिकारी ने परंपरागत खेती पर अपने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed