फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्वतंत्रता सेनानी धौनी के पैतृक गांव में नहीं लग सकी उनकी प्रतिमा

स्वतंत्रता सेनानी धौनी के पैतृक गांव में नहीं लग सकी उनकी प्रतिमा

Sat, 10 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी धौनी के पैतृक गांव में नहीं लग सकी उनकी प्रतिमा
जैंती (अल्मोड़ा)। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिदूत राम सिंह धौनी का पैतृक गांव तल्ला बिनौला आजादी के बाद भी उपेक्षित है। उनके पैतृक गांव में उनकी स्मृति में न तो कोई प्रतिमा लग सकी है और न ही कोई संग्रहालय बन सका है।
विज्ञापन


क्रांतिकारी राम सिंह धौनी का जन्म 24 फरवरी 1893 में अल्मोड़ा जिले के तल्ला बिनौला गांव में कुंती देवी और हिम्मत सिंह धौनी के घर में हुआ था। वह बचपन से ही पढ़ाई में कुशाग्र थे। उन्होंने देश भर में घूम-घूम कर लोगों में देश प्रेम की अलख जगाई थी। आजादी के कई दशकों बाद भी उनके पैतृक गांव तल्ला बिनौला उपेक्षा का दंश झेल रहा है। स्व. धौनी के गांव में उनकी स्मृति में आज तक प्रतिमा तक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन


लोग उनकी याद में गांव में संग्रहालय बनाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अब तक यह मांग भी पूरी नहीं हो सकी है। गांव को जोड़ने के लिए सड़क तो बनी है, लेकिन अब तक इसमें डामर नहीं हुआ है। गांव की दो तिहाई से अधिक कृषि भूमि भूस्खलन में बह गई है। कृषि भूमि कम होने के कारण रोजगार की तलाश में गांव से लोगों का पलायन करना मजबूरी बन गई है। राम सिंह धौनी के पौत्र दीवान सिंह धौनी ने कहा कि राम सिंह धौनी ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया, लेकिन सरकारों ने उनकी स्मृति में उनके पैतृक गांव में कुछ भी नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed