{"_id":"5bbcdaad867a5528230b7ba0","slug":"41539103405-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर और आसपास की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर और आसपास की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शहर और आसपास के क्षेत्रों की सड़कें जल्द ही गड्ढा मुक्त होंगी। सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से लोनिवि को 40 लाख रुपये मिल गए हैं।
लंबे समय से अल्मोड़ा की मालरोड, लिंक मार्ग, धारानौला मार्ग बदहाल बना हुआ है। शहर की इन प्रमुख सड़कों में जगह-जगह डामर उखड़ने से गड्ढे बने हुए हैं। जिससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं। बारिश होने पर पानी गड्ढों में भरने से वाहन चलने पर छींटे लोगों पर पड़ते हैं। वहीं दोड़म-चेलछीना, शीतलाखेत-कठपुडिय़ा मार्ग की दशा भी खराब है। कोसी-खूंट मार्ग पर भी कई स्थानों पर डामर उखड़ा हुआ है। लोग लंबे समय से डामर उखड़ने से सड़कों में हुए गड्ढों को भरने की मांग कर रहे थे।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एचसी पांडे ने बताया कि शासन से इन सड़कों पर पैच भरान के लिए 40 लाख रुपये मिल गए हैं। शहर की सड़कों के अलावा अन्य तीन सड़कों पर पैच भरान का काम शुरू किया जा रहा है।