{"_id":"5bb7af50867a5507690793e5","slug":"41538764624-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड पोस्ट, इंश्योरेंस और बचत खातों ने बढ़ाई डाक विभाग की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड पोस्ट, इंश्योरेंस और बचत खातों ने बढ़ाई डाक विभाग की आय
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समय बदलने के साथ डाक विभाग की व्यवस्था में भी काफी बदलाव आया है। तार, मनीआर्डर जैसी व्यवस्था बंद हुए तो अर्सा बीत गया। बदलते समय में पोस्टकार्ड, अंतरदेशीय और बंद लिफाफों का प्रचलन भी काफी कम हो गया है। इनकी जगह वर्तमान में पार्सल, रेलवे बुकिंग, पासपोर्ट सेवा जैसी सुविधाओं के अलावा स्पीड पोस्ट और पोस्ट लाइफ इंश्योरेंस ने ले ली है। इनसे डाक विभाग अच्छा खास मुनाफा कमा रहा है।
विभाग को सबसे ज्यादा फायदा खाता खोलने, पोस्ट लाइफ इंश्योरेंस और स्पीड पोस्ट से मिलता है। डाक विभाग के एसपी वाईएस असवाल के मुताबिक वित्त मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एक खाता खोलने पर डाक विभाग को 202.22 रुपये मिलते हैं। कुछ साल पहले तक केवल 70 रुपये मिला करता था। पोस्ट लाइफ इंश्योरेंस में प्रीमियम का दस प्रतिशत लाभांश और रेलवे काउंटर में एक बुकिंग पर 15 रुपये और कैंसिल बुकिंग पर 10 रुपये लाभ मिलता है। डाक विभाग में हर रोज 15 से 20 पार्सल बुक होते हैं। इस आय के अलावा स्पीड पोस्ट में डाक खर्च पर विभाग की पूरी आय होती है।
विज्ञापन
.
चुनावों में होती है पोस्टकार्ड की बिक्री
अल्मोड़ा। पोस्टकार्ड भी एक माह में अल्मोड़ा मंडल में बमुश्किल केवल एक हजार ही बिक पाते हैं। पोस्ट कार्ड की असल मांग केवल लोकसभा और विधानसभा चुनावों में होती है। चुनाव के दौरान 40 हजार से ज्यादा पोस्टकार्ड बिक जाते हैं।
विज्ञापन